Monday, May 06, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता जागरूकता के लिए डीसी इलेवन और एसपी इलेवन के बीच खेला गया क्रिकेट मैच ड्रॉओच्छघाट में किया मतदाताओं को जागरूक: डॉ. जगदीश चंद नेगीमेदांता गुडगांव के विशेषज्ञों द्वारा नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन कर्मियों को दिया सीपीआर पर प्रशिक्षणन्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एक अग्रणी साधारण बीमा कंपनी) और हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (क्षेत्र का एक स्थापित क्षेत्रीय बैंक) ने एक समझौते के अनुसार हस्ताक्षर किए।टौणी देवी में बेशक दो-दो पब्लिक टॉयलेट, फिर भी यात्री खुले में जाने को मजबूर महिला यात्रियों को आ रही खासी दिक्कतजिला स्तरीय आनी मेला सात से मई तक देवी देवताओं के आगमन से शुरू होगा प्राचीन मेलाबाहु मेला धूमधाम से सम्पन्न हिमाचली गायक राज ठाकुर के नाम रही रात्रि सांस्कृतिक संध्याजमा दो विद्यालय निरमंड में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजित
-
हिमाचल

राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री 

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 24, 2024 05:01 PM
 
 
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2022 में खाया था इनके पास खाना, मुख्यमंत्री की सादगी के कायल हैं राजीव
 
कांगड़ा,
 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश की। नादौन से गग्गल एयरपोर्ट जाते समय मुख्यमंत्री कांगड़ा बाईपास पर एकाएक रुक गए। साथ में मौजूद स्टाफ को लगा किसी काम से रुके होंगे, लेकिन वह गाड़ी से उतरते ही सड़क किनारे खड़ी फूड वैन की तरफ चल पड़े। मुख्यमंत्री को देखकर फूड वैन संचालक राजीव शर्मा उनकी ओर दौड़े। 
राजीव ने दुआ सलाम कर मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम जाना तो मुख्यमंत्री ने राजीव को गले लगा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव से उनकी पुरानी जान पहचान है। राजीव खाना बहुत अच्छा बनाते हैं। उनके हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूला। मुख्यमंत्री ने राजीव को 50 फीसदी सब्सिडी पर इलेक्ट्रिक वाहन लेने के लिए कहा। मुख्यमंत्री के रुकने पर राजीव गदगद हो गए। उन्होंने मुक्त कंठ से मुख्यमंत्री सुक्खू की तारीफ की। 
राजीव ने बताया कि वह कांगड़ा के गांव अब्दुल्लापुर से हैं। बीते आठ साल से वह फूड वैन लगाकर जीवनयापन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने 2022 में उनके पास खाना खाया था। वह नगरोटा बगवां में प्रियंका गांधी जी के रोड शो में शामिल होने जा रहे थे।उसके बाद एक बार दोबारा दुआ सलाम हुई। बुधवार को मुख्यमंत्री एक बार फिर उनके पास रुके और हालचाल जाना। मुख्यमंत्री बहुत ही मिलनसार हैं। वह हर किसी से मिलते हैं और गरीबों की मदद करना उनके स्वभाव में है। आपदा में उन्होंने बाढ़ प्रभावितों की काफी मदद की। अपनी व परिवार की जीवन भर की कमाई 51 लाख रुपये दान कर दी। वह हिमाचल के लोगों के लिए अच्छी योजनाएं ला रहे हैं। हिमाचल में उनकी सरकार बनी है, वह चाहते हैं कि केंद्र में भी उनकी पार्टी की सरकार बने। 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
मतदाता जागरूकता के लिए डीसी इलेवन और एसपी इलेवन के बीच खेला गया क्रिकेट मैच ड्रॉ ओच्छघाट में किया मतदाताओं को जागरूक: डॉ. जगदीश चंद नेगी टौणी देवी में बेशक दो-दो पब्लिक टॉयलेट, फिर भी यात्री खुले में जाने को मजबूर महिला यात्रियों को आ रही खासी दिक्कत बाहु मेला धूमधाम से सम्पन्न हिमाचली गायक राज ठाकुर के नाम रही रात्रि सांस्कृतिक संध्या जमा दो विद्यालय निरमंड में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली आयोजित सेक्टर अधिकारियों के लिए  ईवीएम प्रशिक्षण  कार्यशाला आयोजित  कांग्रेस हार से भयभीत , शीर्ष नेतृत्व सुरक्षित सीट के लिए कर रहा भागदौड़ : अनुराग ठाकुर नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग ऊना जिले में मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित मिलेंगे मतदान केंद्र सुशील शर्मा ने एसजेवीएन के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया
-
-
Total Visitor : 1,64,93,666
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy